उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में दिनदहाड़े क्लासरूम के अंदर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने न सिर्फ कॉलेज परिसर बल्कि पूरे शहर को झकझोर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर क्लासरूम के अंदर ही ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमलावर ने बेहद करीब से कुल 8 गोलियां चलाईं,चार सीने में और चार कनपटी पर लगीं।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और इस्तेमाल की गई पिस्टल को कूड़े में फेंक दिया। घायल छात्र को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कौन था सूर्य प्रताप सिंह?
सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला था और वाराणसी में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई में तेज और मिलनसार स्वभाव का छात्र बताया जा रहा है।
दोस्तों के अनुसार, सूर्य प्रताप का किसी से विवाद नहीं था और वह कॉलेज में सभी के साथ अच्छे संबंध रखता था। उसकी अचानक मौत से परिवार और मित्र गहरे सदमे में हैं।
Warning- Disturbing
वाराणसी- Murder का LIVE VIDEO
कॉलेज के क्लासरूम के बाहर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की 8 गोलियां मारकर हत्या
घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन
आरोपी का नाम मंजीत चौहान pic.twitter.com/xQw4aNdq1T— Abhishek Anand (@TweetAbhishekA) March 20, 2026











