🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर भर्ती, 9 मार्च से आवेदन शुरू

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Wednesday, March 11, 2026 1:20 PM

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर भर्ती, 9 मार्च से आवेदन शुरू
Google News
Follow Us

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 29 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 तय की गई है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

श्रेणीवार पदों का विवरण

भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद तय किए गए हैं।

  • अनारक्षित (UR)-224
  • ओबीसी (OBC)-151
  • ईडब्ल्यूएस (EWS)-56
  • एससी (SC)-118
  • एसटी (ST)-11
  • कुल-560

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता होना चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार का नाम स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

  • भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

परीक्षा में इन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

  • विषय से संबंधित ज्ञान
  • कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी
  • करंट अफेयर्स
  • उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य प्रश्न

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें।

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 लिंक चुनें।
  • मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • यह भर्ती फार्मेसी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now