UPSC Geo Scientist Admit Card 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Monday, February 2, 2026 10:38 PM

UPSC Geo Scientist Admit Card 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड
Google News
Follow Us

UPSC Geo Scientist Admit Card 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UPSC ने जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी पढ़ें।

इस तारीख को होगी परीक्षा

  • यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
  • पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी।
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा में कुल 400 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर-1 में विषय से 100 अंक के प्रश्न होंगे।
  • पेपर-2 में 300 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
  • जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

UPSC Geo Scientist Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब UPSC Geo Scientist Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • जानकारी भरते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • परीक्षा के दिन उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय सही होना चाहिए।
  • किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत यूपीएससी से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड सूचना – Pre Admit Card Notice

एडमिट कार्ड डाउनलोड – Download Pre Admit Card

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now