UPSC Civil Services Pre Online Form 2026 : IAS, IPS, IFS के लिए आवेदन शुरू, 933 पदों पर भर्ती

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Wednesday, February 4, 2026 10:59 PM

UPSC Civil Services Pre Online Form 2026 : IAS, IPS, IFS के लिए आवेदन शुरू, 933 पदों पर भर्ती
Google News
Follow Us

UPSC Civil Services Pre Online Form 2026 : यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही IAS, IPS, IFS समेत अन्य सिविल सेवाओं के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा और नए बदलाव।

24 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

UPSC ने 4 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 933 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 33 पद बेंचमार्क दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

किन सेवाओं में होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से निम्न सेवाओं में चयन किया जाएगा:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  • भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा
  • भारतीय नागरिक लेखा सेवा
  • अन्य ग्रुप ‘A’ सेवाएं

शैक्षणिक योग्यता

  • IAS के लिए योग्यता
    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • IFS के लिए योग्यता
    एनिमल हसबेंडरी, वेटरनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी, एग्रीकल्चर जैसे विषयों में बैचलर डिग्री जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 32 वर्ष

जन्म तिथि 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पहली बार लागू हुआ बड़ा बदलाव

  • इस बार UPSC परीक्षा में एक नया बदलाव किया गया है।
  • अब परीक्षा केंद्र पर AI फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।
  • हर उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन कराना होगा।
  • इससे परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फॉर्म में लेटेस्ट फोटो अपलोड करें।
  • फोटो साफ और हाल की होनी चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ रखें।

AI फेस ऑथेंटिकेशन क्यों जरूरी

AI फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का उद्देश्य

  • फर्जी उम्मीदवारों की पहचान करना।
  • डमी कैंडिडेट की समस्या रोकना।
  • यह सिस्टम मैन्युअल जांच से ज्यादा तेज और भरोसेमंद माना जा रहा है।

अधिकारिक सूचना – Notification

ऑनलाइन आवेदन – Apply Now

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now