UCO Bank Recruitment 2026 : बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूको बैंक ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के लिए भी बड़ी संख्या में पद शामिल हैं। बैंक ने इस भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगी।
UCO Bank Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी। जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 173 पदों पर भर्ती। आवेदन 13 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक। योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया जानें।
UCO Bank Bharti 2026 : किन पदों पर होगी भर्ती
यूको बैंक इस भर्ती के जरिए अलग-अलग तकनीकी और प्रोफेशनल पदों पर नियुक्ति करेगा। इनमें ट्रेड फाइनेंस, आईटी, डेटा और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े पद शामिल हैं। सीए उम्मीदवारों के लिए कुल 75 वैकेंसी रखी गई हैं।
UCO Bank Recruitment 2026 : पदों का विवरण
- ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (JMGS-I) – 30
- ट्रेजरी ऑफिसर (MMGS-II) – 10
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (JMGS-I) – 50
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (MMGS-II) – 25
- नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर (JMGS-I) – 05
- डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (JMGS-I) – 03
- सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (JMGS-I) – 03
- सॉफ्टवेयर डेवलपर (JMGS-I) – 15
- म्यूरेक्स डेवलपर (JMGS-I) – 05
- फिनाकल डेवलपर (JMGS-I) – 05
- क्लाउड इंजीनियर (JMGS-I) – 03
- AI/ML इंजीनियर (JMGS-I) – 02
- डाटा एनालिस्ट (JMGS-I) – 02
- डाटा साइंटिस्ट (JMGS-I) – 02
- साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर (JMGS-I) – 02
- डेटा प्राइवेसी कंप्लायंस ऑफिसर (JMGS-I) – 02
- डाटा एनालिस्ट (MMGS-II) – 02
- डाटा साइंटिस्ट (MMGS-II) – 03
- डाटा इंजीनियर (MMGS-II) – 02
कुल पदों की संख्या: 173
UCO Bank Jobs 2026 : योग्यता क्या चाहिए
- ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- एमबीए डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- इसके साथ कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए ICAI से सीए पास होना अनिवार्य है।
- JMGS-I स्केल के लिए 1 साल और MMGS-II स्केल के लिए 3 साल का अनुभव चाहिए।
- अन्य तकनीकी पदों के लिए बीई, बीटेक, एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से डिग्री होनी चाहिए।
- इन पदों पर 1 से 3 साल का अनुभव मांगा गया है।
Bank Jobs 2026 : आयु सीमा और सैलरी
आयु सीमा
- 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 या 35 वर्ष तय की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी
- JMGS-I पदों के लिए बेसिक पे स्केल ₹48,480 से ₹85,920 है।
- MMGS-II पदों के लिए ₹64,820 से ₹93,960 तक सैलरी मिलेगी।
- इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
UCO Bank Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया और फीस
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- स्क्रीनिंग या ग्रुप डिस्कशन
- इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
- SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹175
- अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹800
UCO Bank Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Career टैब पर क्लिक करें।
- Recruitment Opportunities में विज्ञापन HO/HRM/RECR/2025-26/COM-04 देखें।
- Click Here to Apply Online पर क्लिक करें।
- बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगइन करके पद का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आधिकारिक सूचना : Notification
आवेदन करें : Apply Online











