🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

सिंगरौली में संकल्प समाधान अभियान में अब तक 40,814 आवेदन दर्ज

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, February 21, 2026 8:35 PM

सिंगरौली में संकल्प समाधान अभियान में अब तक 40,814 आवेदन दर्ज
Google News
Follow Us

सिंगरौली जिले में आमजनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में अभियान के तहत नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं।

सिंगरौली जिले में चल रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत अब तक 40,814 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23,519 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।

कलेक्टर गौरव बैनल ने जानकारी दी कि अब तक 40,814 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23,519 आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर दिया गया है। 308 आवेदन पत्र विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। शेष लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

ग्रामीण क्षेत्र विकासखंड चितरंगी से 22,915, विकासखंड बैढ़न से 8,953 और विकासखंड देवसर से 6,819 से बड़ी संख्या में आवेदन दर्ज हुए हैं। वहीं नगर निगम सिंगरौली से 1,352, नगर परिषद सरई से 649 और नगर परिषद बरगवां से 126 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इन सभी आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को विकास योजनाओं का लाभ दिलाना है। पात्रता के अनुसार आवेदन भरवाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अभियान से लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है।

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now