काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में सिंगल यूज प्लास्टिक सप्लायर हुआ फरार ? जानिए कैसे

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, January 25, 2026 7:42 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली।। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार निगम अमले ने नगरीय क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए प्लास्टिक सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसा।

कार्रवाई की भनक लगते सप्लायर फरार ?

नगर निगम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सप्लायर की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कार्रवाई की भनक सप्लायर को लगी, वह मौके से वाहन में रखे प्लास्टिक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। मौके से लगभग 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सख्ती

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में लगातार जारी रहेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है, इसलिए इसके भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है।

कार्रवाई कैसे हुआ ?

इस अभियान में आईईसी मेंबर राजन पाण्डेय और नरेंद्र चौबे की विशेष भूमिका रही। दोनों ने न केवल सप्लायर की पहचान में मदद की, बल्कि जब्ती की कार्रवाई को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिलाया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त जांच अभियान चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने में सहयोग करें।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement