सिंगरौली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरई थाना क्षेत्र चौकी निवास पुलिस ने 1 वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंहा और एसडीओपी गायत्री तिवारी का मार्गदर्शन भी शामिल रहा।
NDPS एक्ट के तहत दर्ज था मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 28/25 के तहत धारा 8/20 (बी) NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
यह मामला 15 जनवरी 2025 को कायम किया गया था और तभी से आरोपी मिठाईलाल साहू फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
साइबर सेल की मदद से मिली सफलता
लगातार प्रयासों के बाद निवास पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम पुरैल, चौकी बरका क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिठाईलाल साहू (41 वर्ष), निवासी नौढिया, थाना कुसमी जिला सीधी के रूप में हुई है।











