सिंगरौली मे कोयला परिवहन हादसे में दो की मौत, रेस्क्यू जारी

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, November 30, 2025 11:54 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले के जयंत क्षेत्र में मुड़वानी डैम के पास कोयला परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कोल ढुलाई करने वाला वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जयंत क्षेत्र में मुड़वानी डैम के पास सोमवार को कोयला परिवहन के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कोल ढुलाई कर रहा भारी वाहन अचानक असंतुलित होकर लगभग 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के पटल में फँसे दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में मारे गए लोगों में कचनी निवासी चालक सूरज पाल के मामा सुरेश पाल (निवासी बड़ोखर) भी शामिल हैं। रेस्क्यू टीम ने सुरेश पाल के शव को बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर भिजवा दिया है। वहीं सूरज पाल अभी भी वाहन के मलबे में फंसा हुआ बताया जा रहा है, जिसे निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहा है।

शेयर कीजिए
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment