घर के आंगन में चल रही थी नशे की खेती, माड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, November 11, 2025 9:59 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत ग्राम मूढ़ी निवासी रहीमान सिंह गोंड उइके पिता अमोल सिंह गोंड उइके (36 वर्ष) के घर के आंगन से गांजा के दो हरे पेड़ बरामद किए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया। बरामद गांजा का कुल वजन 12 किलो 450 ग्राम और अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।

माड़ा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक अनोखा खुलासा किया है। ग्राम मूढ़ी निवासी रहीमान सिंह गोंड उइके (36 वर्ष) के घर के आंगन से ही गांजा के दो बड़े पेड़ बरामद किए गए। पुलिस की सतर्कता से आरोपी का “घर बगीचा” मादक पदार्थ की खेती का अड्डा बनने से बच गया। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया। बरामद गांजा का वजन 12 किलो 450 ग्राम और कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...