इलाज से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा,महिला की हुई दर्दनाक मौत

By: Om Prakash Shah

On: Friday, November 7, 2025 4:10 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के बंधौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया-रोमी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही महिला को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के बंधौरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अमिलिया-रोमी पेट्रोल पंप के पास इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही महिला को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर बंधौरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026