🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

दाऊ साहब को याद कर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन आज, सरकार की नीतियों के खिलाफ सौंपा जाएगा ज्ञापन

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, November 5, 2025 12:12 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली।  प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी बंद करने और खराब फसल के मुआवजे में लापरवाही बरते जाने के विरोध में किसान कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन करेगी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि यह प्रदर्शन 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे से राजीव चौक माजन मोड़ से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाला जाएगा। इसके बाद कलेक्टर को बिंदुवार ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान कांग्रेस आज सड़कों पर उतरने जा रही है। धान खरीदी बंद करने और खराब फसल के मुआवजे में बरती जा रही लापरवाही को लेकर किसान कांग्रेस ज्ञापन सौंपकर विरोध जताएगी। प्रदर्शन से पूर्व विंध्य के मसीहा, सर्वहारा वर्ग के नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे होटल बालाजी राजीव चौक माजन मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में होगा।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now