सिंगरौली। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंबेडकर चौक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार खरादी, न्यायाधीश उमेश कुमार सोनी, सचिव मनोरम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एस.डी. सिंह ने किया। इसके पश्चात सोलर इंडस्ट्री, बलियारी में भी एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जहां श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी गई।






