काम की ख़बर यहां सर्च करें

आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिलने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, डीपीओ के वेतन पर रोक व सुपरवाइजर निलंबित

By: Om Prakash Shah

On: Friday, May 1, 2026 11:56 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा को पद से पृथक करने के निर्देश डीपीओ को दिए गए हैं। वहीं संबंधित क्षेत्र की सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका द्विवेदी को निलंबित कर दिया है।

जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सख्त कार्रवाई की है। निर्धारित समय पर केंद्र बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा द्वारा नवजीवन विहार सेक्टर-2 एवं जरहा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-3 का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्र बंद पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नवजीवन विहार सेक्टर-2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा को पद से पृथक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी प्रकार संबंधित सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका द्विवेदी को निलंबित किया गया है, जबकि जरहा केंद्र क्रमांक-3 की कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now