काम की ख़बर यहां सर्च करें

खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, रिहंद जलाशय डूब क्षेत्र से 150 घन मीटर रेत जप्त।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, April 29, 2026 6:02 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला एवं पुलिस चौकी सासन तथा थाना कोतवाली बैढ़न की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

जिले में अवैध खनन और भंडारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया, राजस्व अमला तथा पुलिस चौकी सासन एवं थाना कोतवाली बैढ़न की संयुक्त टीम ने ग्राम सासन और टूसाखांड की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान लगभग 150 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत जप्त की गई। यह रेत लंबे समय से बिना अनुमति के डंप कर रखी गई थी। जप्त रेत को नियमानुसार संबंधित ठेकेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है। विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now