काम की ख़बर यहां सर्च करें

खनिज विभाग की अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई, डम्पर जब्त

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, April 28, 2026 8:03 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान ग्राम राजसरई में एक डम्पर अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान ग्राम राजसरई में एक डम्पर अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन क्रमांक MP66ZH9023 बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी परिवहन कर रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त डम्पर को जब्त कर पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now