सिंगरौली। जिले में कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर कठघरे में आ गई है। विंध्यनगर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर हुई लूट की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विंध्यनगर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर हुई लूट की वारदात ने पुलिस की चौकसी और गश्त व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है।बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाश बेखौफ अंदाज में बैंक में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बैंक परिसर में मौजूद लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन अपराधियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।










