“मेरे ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे और निराधार” – रेंजर माड़ा

By: Om Prakash Shah

On: Monday, April 13, 2026 11:15 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र की रेंजर पुष्पा सिंह ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और बेबुनियाद बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रेंजर माड़ा ने अपने ही बीट गार्ड पुष्पराज के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए जूता मारने जैसी हरकत की। रेंजर पुष्पा सिंह ने इन आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत बातें हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने किसी के साथ न तो मारपीट की है और न ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने मामले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तविकता इससे उलट है और उनके साथ ही अनुचित व्यवहार किया गया। रेंजर के अनुसार, उनके खिलाफ इस तरह की बातें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। पुष्पा सिंह ने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं।

आपको बता दे की माड़ा वन परिक्षेत्र की रेंजर पुष्पा सिंह इन दिनों अपने कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी का परिचय देते हुए वन संरक्षण और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेंजर पुष्पा सिंह लगातार वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर कार्रवाई कर वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। उनके नेतृत्व में टीम द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे वन क्षेत्र में अनुशासन और नियंत्रण बना हुआ है। वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर जोर देती हैं और वन विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहती हैं। क्षेत्रीय लोगों को भी जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now