कांग्रेस ने भास्कर मिश्रा को 6 वर्ष के लिए पार्टी से किया निष्कासित

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, April 12, 2026 5:32 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली ने संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली ने पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल भास्कर मिश्रा को पूर्व में 5 बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, भास्कर मिश्रा पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाने, लाइव आकर विवादित बयान देने तथा संगठनात्मक अनुशासन भंग करने के आरोप लगते रहे हैं। साथ ही, क्षेत्रीय मामलों में निजी हस्तक्षेप कर पार्टी को असहज स्थिति में डालने की शिकायतें भी सामने आई थीं।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now