सिंगरौली विधायक ने “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान में चलाया स्वच्छता अभियान, दिया जनजागरण का संदेश

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, April 12, 2026 3:52 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। क्षेत्र में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल बैढ़न के शक्ति केंद्र क्रमांक 42 में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिंगरौली विधायक ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए डीह ठाकुर मालिक प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर खुद झाड़ू लगाई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान में उस वक्त खास संदेश देखने को मिला, जब सिंगरौली विधायक खुद मैदान में उतरकर झाड़ू थामते नजर आए। भाजपा मंडल बैढ़न के शक्ति केंद्र क्रमांक 42 में आयोजित इस कार्यक्रम में डीह ठाकुर मालिक प्रांगण में साफ-सफाई कर विधायक ने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों को अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now