सिंगरौली। विंध्यनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्यनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम ढोंटी में दबिश दी और संदिग्ध दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 06 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 6000 रुपये) तथा एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 5000 रुपये) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतलाल उर्फ संतराम साकेत (18 वर्ष), निवासी ढोंटी, थाना विंध्यनगर के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी विधि विरुद्ध बालक पाया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।










