खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई,161 घन मीटर रेत जब्त।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, April 8, 2026 6:09 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास कार्रवाई की गई।

जिले में अवैध खनन और रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत को जब्त किया। जब्त रेत की कुल मात्रा लगभग 161 घन मीटर आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान जब्त रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। वहीं प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और भंडारण पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now