सिंगरौली। भाजपा जिला कार्यालय ढोंटी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एक दिवसीय कार्य योजना को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और जनहित कार्यों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
आज भाजपा जिला कार्यालय ढोंटी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एक दिवसीय कार्य योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और जनहित कार्यों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के क्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने जनसंपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने घोषणा की कि अब वे प्रत्येक माह के हर सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई के लिए अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उक्त पहल का उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। इससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व गति आएगी।











