NTPC विंध्याचल की पहल से बदलेगा युवाओं का भविष्य, 38 दिन में सीखे रोजगार के नए हुनर

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, March 28, 2026 5:41 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली के सहयोग से आयोजित 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी विंध्याचल की पहल उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली के सहयोग से आयोजित 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 35 युवाओं ने भाग लेकर आधुनिक लेखांकन और डिजिटल फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सीखे। प्रतिभागियों को टैली, जीएसटी, बिलिंग-इनवॉइसिंग, डिजिटल फाइलिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैंकिंग सिस्टम और डिजिटल पेमेंट्स की गहन जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए उद्यमिता और व्यवसाय प्रबंधन का भी प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि वे खुद का व्यवसाय शुरू करने में भी सक्षम होंगे। समापन समारोह में उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं आरएंडआर) श्री माहताब आलम और संस्थान के निदेशक श्री विजय कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में श्री आलम ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटरीकृत लेखांकन का ज्ञान युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है और यह उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now