नवानगर पुलिस ने गांजा बेचते 02 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार।

By: Om Prakash Shah

On: Friday, March 27, 2026 11:29 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

नवानगर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक दनवा बाबा मंदिर के पास गांजा बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर तीनों संदिग्ध भागने लगे, जिसमें से दो को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 826 ग्राम गांजा (कीमत करीब ₹12,000) बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल (MP 66 MJ 9257, यामाहा एफजेड) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now