जनभागीदारी के साथ सिंगरौली विधायक ने किया श्रमदान,दिया स्वच्छता का संदेश

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, March 19, 2026 4:25 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 38 स्थित धोटी तालाब में चलाए गए सफाई अभियान में सिंगरौली के विधायक राम निवास शाह ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर श्रमदान किया और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 38 स्थित धोटी तालाब में सफाई अभियान को एक नई दिशा मिली, जब सिंगरौली विधायक राम निवास शाह खुद मैदान में उतरकर अभियान का नेतृत्व करते नजर आए। उनके इस कदम ने न सिर्फ प्रशासनिक अमले को सक्रिय किया, बल्कि आम नागरिकों को भी प्रेरित किया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष देवेश पांडे, पार्षद अनिल वैश्य सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तालाब की साफ-सफाई कर उसे पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

विधायक राम निवास शाह ने कहा कि जल स्रोत केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। इन्हें संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने में योगदान दें।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now