सिंगरौली विधायक निधि से विकास कार्यों को मिली रफ्तार, दर्जनों निर्माण कार्य स्वीकृत।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, March 17, 2026 6:44 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में क्षेत्रीय विधायक श्री राम निवास शाह द्वारा विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों को तेजी मिलती नजर आ रही है। हाल ही में जारी सूची के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों और वार्डों में सड़क, पुलिया, नाली, बाउंड्री वॉल और सामुदायिक भवन जैसे दर्जनों निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

जिले में विधायक श्री राम निवास शाह निधि अब जमीनी हकीकत बनती नजर आ रही है। हाल ही में जारी स्वीकृत कार्यों की सूची ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में विकास की नई लकीर खींची जा रही है। गांवों से लेकर कस्बों तक सड़क, पुलिया, नाली, बाउंड्री वॉल और सामुदायिक भवन जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को हरी झंडी दी गई है।

सूची में शामिल कार्यों में मुख्य रूप से पीसीसी सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, चेक डैम, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया है। कई स्थानों पर पुराने मार्गों के उन्नयन और नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक प्रतिनिधियों के अनुसार इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यों के लिए स्वीकृत राशि भी अलग-अलग परियोजनाओं के अनुसार निर्धारित की गई है और अधिकांश कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है।

Oplus_131072

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now