🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

सिंगरौली मे बेकाबू रेत ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोरी की मौत।

By: Om Prakash Shah

On: Friday, March 13, 2026 9:16 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले के गढ़वा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर गढ़वा-चितरंगी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिले के गढ़वा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोरी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। गढ़वा इलाके में रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साधना साकेत (16) को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम करीब 4 बजे जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने गढ़वा-चितरंगी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन लगातार जारी है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शाम करीब 5 बजे जाम खुलवाया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now