काम की ख़बर यहां सर्च करें

15 वर्षीय पवन साहू हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने मांगी निष्पक्ष जांच

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, March 12, 2026 6:10 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय पवन साहू की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग पर झाड़ियों में किशोर का शव मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों ने मोरवा थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए पथराव कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई और एक आरोपी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन साहू 9 मार्च की रात करीब 9 बजे अपने चाचा के यहां आयोजित पार्टी में जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। परिजनों के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे तक उसका मोबाइल चालू था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और करीब 12 बजे मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इरशाद खान और सुधांशु गुप्ता पर संदेह जताया। मृतक की चाची सीमा देवी ने बताया कि होली के दिन रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था और उसी दौरान इरशाद खान ने पवन को धमकी भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि पवन का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई।

गुरुवार को बैढ़न स्थित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों ने सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांत और नियंत्रण में है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement