नेशनल लोक अदालत के प्रचार के लिए जिला न्यायालय बैढ़न से प्रचार रथ रवाना

By: Om Prakash Shah

On: Monday, March 9, 2026 6:12 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर बैढ़न से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला न्यायालय बैढ़न से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा तथा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए पक्षकारों को प्रेरित करेगा। नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सिंगरौली के साथ-साथ तहसील न्यायालय देवसर एवं सरई में किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में पक्षकारों को संपूर्ण कोर्ट फीस की वापसी का भी प्रावधान रहेगा।

उक्त अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री प्रिवेंद्र कुमार सेन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र देव पांडेय, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री खालिद मुहतरम अहमद, पंचम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खराड़ी, तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री धर्मेन्द्र कुमार सोनी, सप्तम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री उमेश सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिवचरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोरम तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विशाल रिछारिया सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now