काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका।

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, March 8, 2026 2:41 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मझौली थाना क्षेत्र के खनतरा निवासी अजय कुमार बैस के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अजय कुमार बैस अपने घर से मोटरसाइकिल से ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सरई क्षेत्र में सड़क किनारे उसका शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। मोटरसाइकिल में किसी प्रकार की टूट-फूट नहीं पाई गई, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना कम लग रही है। वहीं शव के पास से प्लास्टिक के ग्लव्स भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार बैस की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। वह अपनी ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में यह घटना हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement