🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, नवानगर ‘बी’ बनी चैंपियन

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, March 1, 2026 11:24 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैंढन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

पारंपरिक खेलों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बैंढन स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, रणनीति और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह मुख्य अतिथि रहे, जबकि नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे और जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खास बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों ने खुद मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेली, जिससे खिलाड़ियों में जोश और बढ़ गया। जिले के तीनों विकासखंड—देवसर, चितरंगी और बैंढन—से चयनित 8 टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले क्वार्टर फाइनल से शुरू होकर सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचे। फाइनल मुकाबले में नवानगर “बी” टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सांत्वना पुरस्कार के रूप में तियरा, चतरी और बरगवां टीमों को 1100-1100 रुपये, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में जिला पंचायत की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान टीम ने मुख्य अतिथि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोच, रेफरी एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

परिणाम इस प्रकार रहे-

  • प्रथम स्थान: नवानगर “बी” टीम — 21 हजार रुपये, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र
  • द्वितीय स्थान: नवानगर “ए” टीम — 11 हजार रुपये, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र
  • तृतीय स्थान: चितरंगी टीम — 5100 रुपये, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now