🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

8 वर्षीय अब्राहम खान ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, February 21, 2026 6:48 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले के बलियरी रोड स्थित मस्जिद-ए-आयशा के पास रहने वाले 8 वर्षीय अब्राहम खान ने शनिवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखा। अब्राहम, नदीम खान के पुत्र हैं, जबकि उनकी दादी शमां भारती भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं। अब्राहम ने पूरे दिन बिना भोजन और पानी के रोजा रखकर गहरी आस्था और उत्साह का परिचय दिया।

जिले के बलियरी रोड स्थित मस्जिद-ए-आयशा के पास रहने वाले 8 वर्षीय अब्राहम खान ने शनिवार को अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। अब्राहम, नदीम खान के पुत्र हैं। उनकी दादी शमां भारती भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं। कम उम्र के बावजूद अब्राहम ने पूरे दिन बिना भोजन और पानी के रोजा रखकर अनुशासन और आस्था की मिसाल पेश की। परिवार के सदस्यों ने उनके हौसले की सराहना की और बताया कि वह पूरे दिन उत्साहित नजर आए। शाम को अजान के बाद परिवार के साथ इफ्तार कर रोजा खोला गया। इस खास पल को परिवार ने उत्सव की तरह मनाया और अब्राहम को ढेरों आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now