स्वच्छता में लापरवाही पर निगम आयुक्त का कड़ा एक्शन, निरीक्षक निलंबित

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, February 4, 2026 8:07 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में स्वच्छता कार्यों में पाई गई कमियों पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्वच्छता निरीक्षक श्री विशाल सोनी को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। वहीं प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री कैलाश शाह को कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं होने की स्थिति में अनिवार्य सेवा निवृत्ति की चेतावनी दी गई। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया है कि अब लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की जमीनी हकीकत सामने आते ही आयुक्त ने सख़्त कदम उठाए। स्वच्छता कार्यों में घोर लापरवाही बरतने पर स्वच्छता निरीक्षक श्री विशाल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री कैलाश शाह को चेतावनी दी गई कि यदि कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो अनिवार्य सेवा निवृत्ति जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026