विधायक, महापौर और निगम अध्यक्ष ने किया डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, January 29, 2026 10:49 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। नगरीय क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वार्ड क्रमांक 43 में लगाई गई डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण विगत दिवस किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल तथा नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नगरीय क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 43 में लगाई गई डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण विगत दिवस किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खुर्शीद आलम ने की। लोकार्पण के साथ ही पूरा क्षेत्र आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा, जिससे वार्डवासियों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक राम निवास शाह ने कहा कि नगरीय नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और नगर विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। डेकोरेटिव लाइटों से वार्ड की सुंदरता बढ़ी है और रात्रिकालीन सुरक्षा भी सुदृढ़ हुई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now