सिंगरौली मे स्कूली छात्र की बेल्ट से पिटाई।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, January 28, 2026 2:02 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले के निवास चौकी क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ, जिसमें दो छात्र मिलकर 12वीं कक्षा के छात्र की बेल्ट से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित छात्र की पहचान ज्ञानेश विश्वकर्मा (कक्षा 12वीं) के रूप में हुई है।

जिले के निवास चौकी क्षेत्र से स्कूल परिसर की गरिमा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र को उसके ही सहपाठियों ने सरेआम बेल्ट से पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ।पीड़ित छात्र ज्ञानेश विश्वकर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को उसके सहपाठी समीर साहू, छोटू साहू और सौरव साहू ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत स्कूल प्राचार्य से की। प्राचार्य द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज़ आरोपियों ने बदला लेने की साजिश रची। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तीनों छात्रों ने ज्ञानेश को अकेला पाकर सड़क किनारे रोक लिया। आरोप है कि पहले लात-घूंसे मारे गए और फिर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। घटना के दौरान किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। निवास चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now