एनटीपीसी विंध्याचल में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, January 28, 2026 9:51 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 77वाँ गणतंत्र दिवस अंबेडकर स्टेडियम में गर्व, एकता और देशभक्ति के भाव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।

एनटीपीसी विंध्याचल के अंबेडकर स्टेडियम में 77वाँ गणतंत्र दिवस सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संगठनात्मक गौरव और सामाजिक संवेदनशीलता का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। तिरंगे की शान, कदमताल की गूंज और सांस्कृतिक रंगों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया परियोजना प्रमुख श्री संजीब कुमार साहा ने ध्वजारोहण कर समारोह का नेतृत्व किया। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों, सीआईएसएफ, यूनियन प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों और परिजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सामूहिक संकल्प का स्वरूप दिया। मार्च पास्ट में अनुशासन और ऊर्जा की झलक दिखी, वहीं डीपीएस, डी पॉल, एसएसएम, बाल भवन सहित विद्यालयों की प्रस्तुतियों और झांकियों ने “विकसित भारत” के सपने को मंच पर उतार दिया। दर्शकों की तालियों ने कलाकारों का उत्साह दोगुना कर दिया। अपने संबोधन में श्री साहा ने कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल केवल बिजली उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने उपलब्धियों के पीछे कर्मचारियों की निष्ठा और टीमवर्क को सबसे बड़ी ताकत बताया।

समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्मचारियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया। डीपीएस एनसीसी टीम को सर्वश्रेष्ठ कंटिन्जेंट घोषित किया गया, जबकि 88 कर्मचारियों को एचओपी मेरिटोरियस अवार्ड और 33 कर्मचारियों को बिजनेस एक्सीलेंस सम्मान मिला। कोर वैल्यू एक्चुअलाइजेशन चैंपियंस को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया गणतंत्र दिवस का यह उत्सव मानवीय संवेदना के साथ समाप्त हुआ, जब मुख्य अतिथि एवं प्रबंधन टीम ने विंध्य चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों को फल वितरित किए।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026