बरगवां रेलवे स्टेशन के पास 12वीं के छात्र की मौत, आत्महत्या की आशंका

By: Om Prakash Shah

On: Monday, January 26, 2026 4:20 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक 12वीं कक्षा के छात्र का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मनिहारी गांव निवासी सन्नी गौड़ बैसवार के रूप में हुई है, जो कक्षा 12वीं का छात्र था।

जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक किशोर की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ट्रैक पर 12वीं कक्षा के छात्र का क्षत-विक्षत शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि पढ़ाई के मानसिक दबाव की गंभीर तस्वीर भी पेश करती है। मृतक की पहचान मनिहारी गांव निवासी सन्नी गौड़ बैसवार के रूप में हुई है, जो कक्षा 12वीं का छात्र था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के अनुसार डांट के बाद सन्नी घर से निकल गया और बरगवां रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने लेटकर आत्मघाती कदम उठाया। उसी दौरान गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026