चितरंगी में आज मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती, होगा भव्य समारोह

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, January 24, 2026 6:49 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर सेन समाज विकास संगठन, सिंगरौली के तत्वावधान में आज शनिवार को चितरंगी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। जिला रामानुग्रह वर्मा ने बताया कि समारोह में चितरंगी, देवसर एवं बैढ़न क्षेत्र से 250 से अधिक सामाजिकजन शामिल होंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री मा. राधा सिंह रहेंगी।

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर आज शनिवार को चितरंगी सामाजिक समरसता और विचारों के संगम का साक्षी बनेगा। सिंगरौली सेन समाज विकास संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में समाज के लोग जननायक के संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के विचारों को याद करेंगे। प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में चितरंगी, देवसर और बैढ़न क्षेत्र से करीब 250 से अधिक सामाजिकजन शामिल होंगे। आयोजन में मा० राधा सिंह, राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि पूर्व विधायक डॉ. आई.एम.पी. वर्मा एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक बन्देवार जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और योगदान पर अपने विचार रखेंगे।

समारोह की अध्यक्षता सेन समाज विकास संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामरतन सेन करेंगे। कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जो सामाजिक एकता, शिक्षा और समान अवसर जैसे विषयों पर संवाद करेंगे।आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम प्रभारी युवा जिलाध्यक्ष बबलू सेन एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेन ने समाज के सभी लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस वैचारिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026