सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक को बीच सड़क पर लात-घूंसे से बेरहमी से पीट दिया। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
देखे वीडियो-
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हमले में युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दबंगों ने उसे सड़क पर गिराकर लगातार मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग घटना देखते रहे, लेकिन डर के कारण कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया।











