हर बूंद पर निगरानी:घर-घर जाकर हो रहा पेयजल की शुद्धता का परीक्षण।

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, January 17, 2026 4:01 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। नगरवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में निगम का अमला प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में पहुंचकर घर-घर पेयजल की शुद्धता की जांच कर रहा है। उक्त अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 4 में सी.पी. तिवारी, वार्ड क्रमांक 23 में शिव नारायण विश्वकर्मा तथा वार्ड क्रमांक 26 में नंदलाल कुशवहार के निवास से पेयजल के सैंपल एकत्र कर गुणवत्ता परीक्षण किया गया। जांच के दौरान पानी में क्लोरीन की मात्रा की भी जांच की गई और नागरिकों से पेयजल आपूर्ति को लेकर फीडबैक प्राप्त किया गया।

शहरवासियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिक निगम सिंगरौली ने पेयजल सुरक्षा को लेकर एक अलग और प्रभावी पहल शुरू की है। आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में निगम का अमला अब केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे नागरिकों के घरों तक पहुंच रहा है और वहीं पेयजल की शुद्धता की जांच कर रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर पानी के नमूने लिए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 4, 23 और 26 में चयनित घरों से लिए गए सैंपलों में पानी की गुणवत्ता के साथ-साथ क्लोरीन की मात्रा की भी जांच की गई। खास बात यह रही कि जांच के दौरान नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी राय और शिकायतें भी दर्ज की गईं। नगर निगम द्वारा नियमित रूप से ओवरहेड टैंकों और वाल्व चैंबरों की सफाई कराई जा रही है, ताकि जल स्रोत से लेकर घर तक स्वच्छ पानी पहुंच सके। निगम अमले की यह सक्रियता शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनती नजर आ रही है। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य केवल पानी सप्लाई करना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक सुरक्षित और भरोसेमंद पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या पर निगम के टोल फ्री नंबर 7610107107 पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026