खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई,अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, January 10, 2026 2:03 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और सख्त निगरानी में खनिज विभाग की टीम लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में सहायक खनिज अधिकारियों एवं अमले द्वारा नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे न केवल अवैध रेत परिवहन पर रोक लगी है, बल्कि खनिज नियमों के पालन को भी मजबूती मिली है।

खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा 10 जनवरी को जांच अभियान चलाया गया। जाच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग में अक्सर कार्रवाई केवल कागज़ों तक सीमित रह जाती है, लेकिन खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने अपने कार्य से इस धारणा को बदल दिया है। वे न केवल योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रही हैं, बल्कि अवैध खनन और रेत परिवहन पर सीधे ज़मीनी स्तर पर नियंत्रण स्थापित कर रही हैं। सुश्री पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे नियमित जांच अभियानों ने अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों से खिलवाड़ अब आसान नहीं होगा। हाल की कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्ती इसी सक्रिय और सजग प्रशासनिक दृष्टिकोण का परिणाम है। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता है—निष्पक्षता और निरंतरता। बिना किसी दबाव के नियमों का पालन कराना और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना उनके नेतृत्व की पहचान बन चुकी है। सुश्री आकांक्षा पटेल के प्रयासों से न सिर्फ खनिज राजस्व में पारदर्शिता आई है, बल्कि आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। सिंगरौली में खनिज विभाग अब सख्ती के साथ-साथ जिम्मेदार शासन का उदाहरण पेश कर रहा है।

शेयर कीजिए

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now