🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

शहर के कई क्षेत्रों में आज पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, January 10, 2026 7:53 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। नगर निगम की ओर से शनिवार को जारी सूचना के अनुसार, शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह असुविधा पीएम आवासीय कॉलोनी (वसंत विहार), गनियारी और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में इंटरकनेक्शन एवं सुधार कार्य किए जाने के कारण होगी।

नगर निगम ने सूचना दी है कि शनिवार को शहर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। पीएम आवासीय कॉलोनी (वसंत विहार), गनियारी और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में इंटरकनेक्शन कार्य किए जाने के कारण यह बाधा होगी। नगर निगम ने बताया कि गनियारी मुख्य मार्ग, वृंदावन तिराहा, तालाब रोड, वार्ड-41 के विश्वकर्मा मोहल्ला, नवजीवन विहार सेक्टर 1 व 2 के कुछ हिस्से, फॉरेस्ट कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, रामलीला मैदान के पास के क्षेत्र और वार्ड-30 के घुरीताल क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सूचना में कहा गया है कि इंटरकनेक्शन और सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now