सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता: तीन मासूमों को लौटाया घर

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, September 27, 2025 6:47 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना सरई पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत तीनों नाबालिग बच्चों को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चों के अपहरण की शिकायत मिलते ही थाना सरई में अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से पता लगाया कि बच्चे ट्रेन से दिल्ली की ओर गए हैं। तत्परता से की गई खोजबीन के बाद पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित ढूँढ निकाला। तीनों मासूमों की सुरक्षित वापसी से परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरों पर मुस्कान लौट आई। सरई पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026