एनटीपीसी विंध्याचल में फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का उत्साहपूर्ण समापन,टीम-सी ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

By: Om Prakash Shah

On: Friday, December 12, 2025 11:38 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 ने खिलाड़ियों और कर्मचारियों में उत्साह और जोश का वातावरण पैदा किया। सप्ताह भर चले इस आयोजन में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीमवर्क, खेलभावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

एनटीपीसी विंध्याचल में हाल ही में संपन्न हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 कर्मचारियों और खिलाड़ियों के लिए एक यादगार उत्सव साबित हुआ। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीमवर्क, जोश और खेलभावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला टीम-सी और टीम-डी के बीच रोमांचक ढंग से खेला गया। टीम-सी ने उत्कृष्ट रणनीति और सामूहिक प्रयास के दम पर 3-1 से जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम-सी का नेतृत्व श्री निखिल कश्यप (इंजीनियर, प्रचालन) ने किया, जबकि टीम-डी की अगुवाई श्री रणदीप यादव (उप महाप्रबंधक, एफएम) ने की। कार्यक्रम में श्री एस. के. सिन्हा (महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल) और श्री नवीन कुमार (अपर महाप्रबंधक एवं उपाध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल) की उपस्थिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उनके प्रेरक संबोधन ने सभी प्रतिभागियों को अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। स्पोर्ट्स काउंसिल ने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाली सभी टीमों, रेफरी और समन्वयकों का आभार व्यक्त किया। इस टूर्नामेंट ने न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि कर्मचारियों में सहभागिता, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूती दी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026