सिंगरौली में न्याय का महाअभियान—नेशनल लोक अदालत का प्रचार रथ हुआ रवाना

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, December 10, 2025 12:32 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। न्याय को आसान, सुलभ और तेज़ बनाने की दिशा में सिंगरौली जिला आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 13 दिसंबर को जिले में इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। आम जनता तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें, इसके लिए जिला न्यायालय वैढन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सिंगरौली जिले ने एक बार फिर साबित किया है कि जब बात लोगों तक न्याय पहुंचाने की हो, तो जिले की पहल हमेशा एक कदम आगे रहती है। 13 दिसंबर को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तैयारी को मजबूत करने के लिए आज जिला न्यायालय वैढन परिसर से एक विशेष न्याय-जागरूकता प्रचार रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन और द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता की अगुवाई में रवाना हुए इस रथ का उद्देश्य एक ही— “न्याय को अदालत से निकालकर जनता के द्वार तक पहुंचाना।” प्रचार रथ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घूमकर लोगों को बताएगा कि लोक अदालत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाधान का अवसर है—जहां वर्षों से लंबित विवाद भी मुस्कुराते हुए निपट सकते हैं। विशेष रूप से प्रिलिटिगेशन मामलों में संबंधित विभागों द्वारा छूट का प्रावधान किया गया है, जिससे जनता को आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं, लंबित मामलों के निपटारे पर संपूर्ण कोर्ट फीस वापस होने की सुविधा भी दी गई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...

How much pension does a Rajya Sabha MP receive?

March 18, 2026

March 18, 2026

March 18, 2026

indore-ev-charging-fire-8-dead-preeti-nagar

March 18, 2026

March 18, 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti

March 18, 2026