🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

सिंगरौली में कांग्रेस ने संविधान और समरसता का दिया मजबूत संदेश

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, December 7, 2025 3:34 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस को कांग्रेस ने केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सामाजिक न्याय, समानता और संविधान रक्षा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जीवन में उतारने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो आज भी देश की दिशा तय कर रही है। शिक्षा, समान अवसर, महिला सशक्तिकरण और संविधान की रक्षा उनके प्रमुख संदेश हैं, जिन पर कांग्रेस लगातार काम कर रही है। 

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि “बाबा साहेब ने हमें अधिकार ही नहीं, आत्मसम्मान भी दिया। आज जब संविधान पर बार-बार सवाल खड़े होते हैं, तब उनके विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। कांग्रेस हर वर्ग के सम्मान और हक के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमजन के बीच उनके संघर्ष, विचार और संविधान की ताकत को याद किया गया। कार्यक्रम में “जय भीम” और “संविधान जिंदाबाद” के नारों के साथ माहौल जोश और प्रेरणा से भर गया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now