मदरसे में मासूम के साथ हैवानियत, 42 सेकंड में 36 डंडे ! Video Viral

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, April 5, 2026 6:32 AM

मदरसे में मासूम के साथ हैवानियत, 42 सेकंड में 36 डंडे ! Video Viral
Google News
Follow Us

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गंगोह कस्बे के एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ हुई बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मदरसे में मासूम के साथ हैवानियत, 42 सेकंड में 36 डंडे ! Video Viral

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बच्चे को उल्टा पकड़कर लटकाता है, जबकि दूसरा उस पर लगातार छड़ी से वार करता है। आरोप है कि बच्चे को करीब 40 से अधिक बार मारा गया।

बच्चा दर्द से चीखता रहा और रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति घटना का वीडियो बनाता नजर आया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मदरसा दारुल उलूम जकरिया की बताई जा रही है। मामले में नामजद आरोपी जुनेद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now