RRB Group D Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए नया शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत करीब 22,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह शॉर्ट नोटिफिकेशन शुक्रवार को देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। इसमें आवेदन की नई तारीखों की जानकारी दी गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Group D Recruitment 2026 का नया शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। करीब 22 हजार पदों पर भर्ती। आवेदन 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक।
आवेदन की तारीख बदली
नए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले जारी नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तय की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही आवेदन प्रक्रिया को 10 दिन आगे बढ़ाने की सूचना दी थी। अब उसी के बाद यह अपडेटेड नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
कहां और कैसे करें आवेदन
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- रेलवे की यह सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। इसमें करोड़ों आवेदन आने की संभावना है।
आधार से जुड़ा जरूरी अपडेट
आरआरबी ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
- आधार कार्ड में फोटो अपडेट हो।
- आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं के सर्टिफिकेट से मेल खाए।
- आधार में नया बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट हो।
- आरआरबी ने साफ कहा है कि आधार वेरिफिकेशन सही नहीं होने पर भर्ती प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
कहां कितने पद प्रस्तावित
प्रस्ताव के अनुसार अलग-अलग रेलवे जोन में पद तय किए गए हैं।
- पूर्व मध्य रेलवे – 993 पद
- दक्षिण पूर्व रेलवे – 1,199 पद
सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में रखे गए हैं। यहां कुल 12,500 पद स्वीकृत किए गए हैं।
प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 – 11,000 पद
- ट्रैफिक प्वाइंट्समैन बी – 5,000 पद
- असिस्टेंट (S&T) – 1,500 पद
- असिस्टेंट (C&W) – 1,000 पद
- असिस्टेंट ऑपरेशन – 500 पद
- असिस्टेंट लोको शेड – 200 पद
- असिस्टेंट (TRD) – 800 पद
- असिस्टेंट (P-Way) – 300 पद
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) – 600 पद
- असिस्टेंट (ब्रिज) – 600 पद
पदों की अंतिम और पक्की संख्या डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही तय होगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट
- एससी / एसटी वर्ग को 5 साल की छूट
चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में चयन चार चरणों में होगा।
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।
CBT परीक्षा पैटर्न
परीक्षा अवधि – 90 मिनट
कुल प्रश्न – 100
विषयवार प्रश्न:
- गणित – 25
- सामान्य विज्ञान – 25
- रीजनिंग – 30
- सामान्य जागरूकता / करंट अफेयर्स – 20
हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
सीबीटी में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू होगा।
न्यूनतम पासिंग मार्क्स:
- यूआर / ईडब्ल्यूएस – 40%
- ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) – 30%
- एससी / एसटी – 30%
कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।
फिजिकल टेस्ट की शर्तें
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर दूरी – 2 मिनट में
- 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकेंड में
महिला उम्मीदवारों के लिए
- 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर दूरी – 2 मिनट में
- 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकेंड में
एक ही आरआरबी के लिए आवेदन
आरआरबी ने साफ किया है कि उम्मीदवार केवल एक ही आरआरबी वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक आरआरबी में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
सैलरी और आवेदन शुल्क
चयनित उम्मीदवारों को
- लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – 500 रुपये
सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now











