एक समय था जब हंगामा, धूम, गोलमाल, फिर हेरा फेरी और जॉनी गद्दार जैसी सुपरहिट फिल्मों में रिमी सेन हर तरफ नजर आती थीं। आमिर खान के साथ कोका-कोला के विज्ञापन से लेकर सलमान खान तक के साथ काम करने वाली रिमी 2000 के दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं।
बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, अब दुबई में नई पहचान बना रहीं रिमी सेन
लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, रिमी सेन का फिल्मी करियर भी धीमा पड़ता गया। फिल्मों में उनकी मौजूदगी कम होती चली गई और आखिरकार उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली। अब 2026 में रिमी सेन पूरी तरह एक नए अवतार में नजर आ रही हैं दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में एक प्रोफेशनल के तौर पर।
क्यों चुना दुबई?
हाल ही में Buildcaps Real Estate LLC से बातचीत में रिमी सेन ने अपने इस बड़े फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि दुबई उन्हें इसलिए पसंद आया क्योंकि यह शहर हर किसी को समान अवसर देता है।
रिमी के अनुसार,
“दुबई बहुत वेलकमिंग है। यहां 95% लोग बाहर से आए हुए हैं। यहां मस्जिदें भी हैं, मंदिर भी। सरकार लोगों की जिंदगी आसान बनाने पर ध्यान देती है, न कि उसे जटिल बनाने पर।”
उन्होंने भारत और दुबई की नीतियों की तुलना करते हुए कहा कि भारत में बार-बार बदलती नीतियां और टैक्स सिस्टम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है, जबकि दुबई में सिस्टम साफ और पारदर्शी है।
दुबई का रियल एस्टेट क्यों है बेहतर?
रिमी सेन का मानना है कि दुबई का रियल एस्टेट सेक्टर इसलिए मजबूत है क्योंकि यहां एक तय सिस्टम के तहत काम होता है। उन्होंने कहा, “यहां एजेंट, डेवलपर और क्लाइंट – सभी अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं। रियल एस्टेट एजेंट्स को यहां फाइनेंशियल कंसल्टेंट की तरह सम्मान मिलता है।”
वहीं भारत में स्थिति अलग है। रिमी के अनुसार,“अगर भारत में दो महीने की ब्रोकरेज मांगी जाए तो लोग ऐसे देखते हैं जैसे कोई अपराध कर दिया हो।”

अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी
करीब दो साल पहले रिमी सेन एक बार फिर सुर्खियों में आई थीं, जब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और लोग यह कयास लगाने लगे कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
इस पर उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में साफ कहा था,
“अगर लोगों को लगता है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और वह अच्छी लग रही है, तो यह मेरे लिए अच्छी बात है। मैंने सिर्फ फिलर्स, बोटॉक्स और PRP ट्रीटमेंट करवाया है, सर्जरी नहीं।”
लाइमलाइट से दूर
भले ही रिमी सेन अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन उनका नाम आज भी चर्चा में बना रहता है। बॉलीवुड से लेकर दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर तक का उनका सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है। 2026 में रिमी सेन खुद को एक सफल बिजनेस प्रोफेशनल के रूप में स्थापित कर चुकी हैं और यह साफ है कि उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाकर एक समझदारी भरा फैसला लिया है।
Elon Musk का बड़ा एलान, एक आर्टिकल लिखने पर मिलेगा ₹9 करोड़ !










